Home | cooperative | जयपुर | दायित्वों का निर्वहन कर जिला अध्यक्षों से बनाए समन्वय – राजावत

दायित्वों का निर्वहन कर जिला अध्यक्षों से बनाए समन्वय – राजावत

सार

Jaipur : प्रांतीय अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर संभाग अंतर्गत आने वाले जिलों में पैक्स-लैम्पस कर्मियों के जिला संगठन के जिला अध्यक्षों से समन्वय बनाकर यूनियन को मजबूती प्रदान करने के क्रम में ठोस कदम उठाने का कहा

विस्तार

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 22 दिसंबर । प्रदेश में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मियों का प्रतिनिधत्व करने वाले संगठन राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन (RMCSEU) ने विभिन्न संभागों में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की हैं, यह घोषणा यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत ने प्रदेश कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से की है।

02 1751 e1729750222870
हनुमानसिंह राजावत

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के सलाहाकार एवं भरतपुर संभाग में उपाध्यक्ष पद का दायित्व ओम प्रकार शर्मा को दिया गया है। वही यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी में उप सचिव का दायित्व निर्वहन करने वाले गिरधारी लाल शर्मा को बीकानेर संभाग में उपाध्यक्ष पद का दायित्व मिला हैं, तो इसी संभाग में संगठन मंत्री पद पर मानसिंह शेखावत, इसके अलावा उदयपुर संभाग में उपाध्यक्ष पद पर नरेन्द्रसिंह शक्तावत व संगठन मंत्री दिलीप कुमार जैन एवं सीकर संभाग में संगठन मंत्री सत्यप्रकाश काकोड़ा, तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर वालसिंह सिसोदिया को मनोनित किया गया हैं, साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर यूनियन के लिए किए जाने वाले कार्यों से प्रांतीय अध्यक्ष को समय-समय पर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं, इसके अलावा समस्त पदाधिकारियों को संभाग अंतर्गत आने वाले जिलों में पैक्स-लैम्पस कर्मियों के जिला संगठन के जिला अध्यक्षों से समन्वय बनाकर यूनियन को मजबूती प्रदान करने के क्रम में ठोस कदम उठाने का कहा है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!