Home | cooperative | राज्य | जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में मनाया जायेगा धन्वन्तरी जयन्ती समारोह

जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में मनाया जायेगा धन्वन्तरी जयन्ती समारोह

जालोर 1 नवम्बर। आयुर्वेद विभाग द्वारा राष्ट्रीय आरोग्य दिवस 2 नवम्बर, मंगलवार को धन्वन्तरी जयन्ती समारोह मनाया जायेगा।
आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. आर.के.श्रीवैष्णव ने बताया कि जिला स्तरीय धन्वन्तरी जयन्ती समारोह सूरजपोल स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय जालोर में मंगलवार को प्रातः 11 बजे मनाया जायेगा जिसमें जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों-कार्मिको एवं नागरिकों की उपस्थिति में पूजा अर्चना समारोह का आयोजन किया जायेगा। साथ ही विगत सात दिवस में चल रहे आरोग्य सप्ताह के समापन कार्यक्रम में सेवानिवृत वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. श्रीराम, अधिवक्ता मधुसूदन व्यास एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा स्वास्थ्य विषयक उद्बोधन होगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!