Home | cooperative | राज्य | सहकारी समितियों में व्यवस्थापकों के पदों की भर्ती सहकारी भर्ती बोर्ड से अतिशीघ्र करनें की मांग

सहकारी समितियों में व्यवस्थापकों के पदों की भर्ती सहकारी भर्ती बोर्ड से अतिशीघ्र करनें की मांग

385 posts to be recruited i 300x190
राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड कार्यालय – फाइल फोटो 

जालोर । डिजिटल डेस्क I 14 जनवरी I सहकारिता आंदोलन से जुड़े सुत्रो ने जालोर जिले सहित सांचौर विधानसभा क्षेत्र में सहकारिता विभाग के अंतर्गत ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों की भर्ती सहकारी भर्ती बोर्ड से अतिशीघ्र करने एवं पूर्व समय में नियुक्त किए गए पैक्स कर्मियों की शैक्षणिक योग्यता की जांच करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र में बताया कि कार्यालय रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर के आदेशों के उपरांत भी पैक्स/लेम्प्स की भर्ती में नियम कायदों को ताक पर रखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Cooperative – सहकारिता विभाग के खण्डीय रजिस्ट्रार के तबादले की मांग
ये भी पढ़ें : Cooperative – अतिरिक्त चार्ज के सहारे चल रहीं है सहकारी समितियां
सुत्रो ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति कृषि ऋणदात्री समितियां (जीएसएस) जहां बड़े पैमाने पर व्यवस्थापक एवं सहायक व्यवस्थापक कार्यरत है इनकी पुश्तैनी रुप से नियुक्ति , भर्ती संबंधी नियमों की पालना नहीं हुई है।
सुत्रो ने सहकारिता विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरुप भर्ती नियम निर्धारित करते हुए सांचौर विधानसभा क्षेत्र की सहकारी समितियों में अतिशीघ्र योग्यताधारी वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देते हुए भर्ती किए जाने की मांग की है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!