Home | cooperative | जयपुर | राजस्थान सहकारिता सेवा के पदोन्नत अधिकारियों को सहकार नेता ने दी बधाई

राजस्थान सहकारिता सेवा के पदोन्नत अधिकारियों को सहकार नेता ने दी बधाई

02 1520 e1720446988650

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 1 सितम्बर | ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन व ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव, सहकारी साख समितियां एम्पलाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने सहकारी विभाग में अतिरिक्त रजिस्ट्रार से लेकर सहायक रजिस्ट्रार स्तर तक पदोन्नत हुए अधिकारियों को बधाई दी हैं, आमेरा की ओर से अपेक्स बैंक प्रबंध निदेशक संजय पाठक को अतिरिक्त रजिस्ट्रार सीनियर स्केल, महाप्रबंधक संदीप खंडेलवाल को अतिरिक्त रजिस्ट्रार, उप महाप्रबंधक राकेश कुमार शर्मा एवं वसूली प्रभारी अधिकारी राजकुमार शर्मा को उप रजिस्ट्रार पद पर पदोन्नति मिलने की बधाई दी गई हैं, साथ ही, सहकार नेता ने विश्वास जताया हैं कि प्रदेश के सहकारी आंदोलन एवं बैंकिंग व्यवस्था को समृद्ध व गौरवशाली बनाने में समस्त पदोन्नत सहकारी अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी ।

पूर्ण कालिक पदस्थापन की मांग

सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने प्रदेश में 7000 ग्राम सेवा सहकारी समितियां (Pacs) एवं 29 केंद्रीय सहकारी बैंकों (CCB) की शीर्ष सहकारी बैंक यानि राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) में प्रबंध निदेशक के पद को अतिरिक्त कार्यभार की जगह पूर्ण कालिक करने की अपेक्षा सहकारिता मंत्री एवं सहकारिता शासन सचिव से की हैं, उन्होने कहा कि प्रदेश के अल्पकालीन सहकारी साख ढांचे व सहकारी बैंकों के व्यवसाय कार्य प्रगति एवं गतिशीलता के लिए नियोजित अपेक्स बैंक प्रबन्ध निदेशक पद को पूर्ण कालिक किया जाना आवश्यक है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!