Home | cooperative | जयपुर | कॉनफैड राज्य के मसालों की ब्रांडिंग कर घर-घर तक पहुंचायें मसाले उपभोक्ता भण्डार की दुकानों के साथ अन्य दुकानों पर भी उपलब्ध करायें

कॉनफैड राज्य के मसालों की ब्रांडिंग कर घर-घर तक पहुंचायें मसाले उपभोक्ता भण्डार की दुकानों के साथ अन्य दुकानों पर भी उपलब्ध करायें

जयपुर, 1 अक्टूबर। प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता श्री दिनेश कुमार ने कहा कि सहकारिता के उपहार मसालों की एक विशेष पहचान है। इसी पहचान के कारण लोगों के घरों में इन मसालों की उपयोगिता बढ़ी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि मसालों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिये।
श्री कुमार शुक्रवार को कृषि पंत भवन में कॉनफैड की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कॉनफैड के उपहार मसाले उपभोक्ता भण्डारों की दुकानों के साथ-साथ अन्य दुकानों पर भी उपलब्ध करायें ताकि लोगों को आसानी से सहकारिता केगुणवत्तापूर्णमसाले उपलब्ध हो सके।
उन्होंने निर्देश दिये कि मार्केट में सहकारिता के मसालों की डिमाण्ड को पूरा करने के लिये विस्तृत प्लान बनाकर प्रस्तुत किया जाये। उन्होंने कॉनफैड से जुड़े अन्य मुददों पर भी विस्तार से चर्चा की। बैठक में रजिस्ट्रार सहकारिता श्री मुक्तानंद अग्रवाल, संयुक्त शासन सचिव, सहकारिता श्री नारायण सिंह, उप शासन सचिव, सहकारिता श्री बालूराम, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) श्री जी. एल. स्वामी, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (उपभोक्ता) श्री धन सिंह देवल, प्रबंध संचालक कॉनफैड श्री वी. के. वर्मा, महाप्रबंधक कॉनफैड श्री अनिल कुमार, प्रबंधक (प्रशासन एवं कार्मिक) श्री राजेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!