Home | cooperative | राज्य | वीसी में कलक्टर ने कोरोना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश

वीसी में कलक्टर ने कोरोना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश

जालोर 22 मार्च। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी नई कोरोना गाइडलाइन की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। वीसी में जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि अधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुए जमीनी स्तर पर किये गये प्रबंधन से वैक्सीनेशन एवं सैंपलिंग में वृद्धि कर सकते है। उन्होंने जिले में कोरोना की सैंपलिंग तथा कोरोना वैक्सीनेशन की दर बढाने की बात कही। उन्होंने  ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन कम से कम 100 व्यक्तियों के सैंपलिंग करने के साथ अगले 10-15 दिवसों में टीकाकरण की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।उन्होंने उपखण्ड अधिकारी एवं बीसीएमओ से सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई कोरोना गाइडलाइन की सख्ती से पालना करवाने के साथ ही मिनी कंटेनमेंट जोन बनाने, जिले की सीमाओं पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जांच करने, क्वारंटाइन सेन्टर बनाने, समय-समय पर मास्क वितरण करने एवं नो मास्क-नो एंट्री की पालना व्यापारियों व आमजन से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु, आई.ए.एस. प्रशिक्षु गिरधर, सीएमएचओ डॉ.गजेन्द्रसिंह देवल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!