Home | cooperative | जयपुर | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रबी फसल खराबे में 239 करोड़ रुपये का कृषि आदान-अनुदान किया स्वीकृत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रबी फसल खराबे में 239 करोड़ रुपये का कृषि आदान-अनुदान किया स्वीकृत

agriculture loan rajasthan 2014110120 sm
Demo Photo

जयपुर, 27 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि एवं कृषक हित में निरंतर निर्णय ले रही है। किसानों का जीवनस्तर और बेहतर करने तथा उनकी आय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, गेंहू की एमएसपी खरीद पर अतिरिक्त बोनस, अल्पकालीन ब्याजमुक्त फसली ऋण तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम वितरण जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इसी क्रम में प्रदेश के 143 गांवों के 70 हजार 366 किसानों को बड़ी राहत देते हुए 239 करोड़ रूपये के आदान-अनुदान की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि आपदा राहत कोष से वितरित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि रबी फसल सीजन 2024-25 में प्रदेश के 8 जिलों की 18 तहसीलों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ था। मुख्यमंत्री ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए इनकी त्वरित गिरदावरी करवाने के निर्देश दिए थे। जिसके पश्चात राज्य सरकार द्वारा 33 प्रतिशत से अधिक खराबे वाले 143 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया था।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!