Home | cooperative | नागौर | मुख्यमंत्री ने दी नागौर, मूण्डवा एवं खींवसर तहसील के पुनर्गठन को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने दी नागौर, मूण्डवा एवं खींवसर तहसील के पुनर्गठन को मंजूरी

जयपुर, 3 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने नागौर जिले की तीन तहसीलों नागौर, मूण्डवा एवं खींवसर का पुनर्गठन करने की मंजूरी दी है।
श्री गहलोत ने मूण्डवा तहसील के डेहरू एवं जोरावरपुरा पटवार मण्डल को खींवसर तहसील में तथा खींवसर तहसील के खड़काली पटवार मण्डल को नागौर तहसील में शामिल करने की स्वीकृति दी है। 
पुनर्गठन के बाद अब मूण्डवा तहसील के कार्य क्षेत्र में 7 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त एवं 26 पटवार मण्डल, खींवसर तहसील क्षेत्र में 8 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त एवं 31 पटवार मण्डल तथा नागौर तहसील के कार्य क्षेत्र में 9 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त एवं 37 पटवार मण्डल सम्मिलित होंगे।
 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!