Home | cooperative | राज्य | चैनाराम ने आपसी सहमती से बंटवारा कर पुत्रों में बांट दी पैतृक जमीन

चैनाराम ने आपसी सहमती से बंटवारा कर पुत्रों में बांट दी पैतृक जमीन

जालोर 10 दिसम्बर। जिले में प्रशासन गांवो के संग अभियान 2021 के तहत ग्राम पंचायत हरियाली में आयोजित शिविर में खातेदार चैनाराम बिश्नोई निवासी, हरियाली ने श्रम एवं राजस्व राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई के समक्ष उपस्थित होकर परिवेदना प्रस्तुत कर निवेदन किया कि मेरे नाम ग्राम हरियाली में 13.08 हैक्टर भुमि आयी हुई है। मेरे पांच पुत्र है, परन्तु पैतृक भुमि मेरे अकेले के नाम है। जिससे मेरे पांच पुत्र सरकारी योजना से वंचित है, यह भुमि में मेरे जीवन काल में ही मेरे पुत्रों को देना चाहता हुं। इस पर पटवारी घमाराम ने त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए आपसी सहमति से पिता पुत्र का बंटवारा प्रस्ताव कर तहसीलदार रामस्वरूप जौहर से स्वीकृत करवाकर राजस्व रेकर्ड में चैनाराम वल्द सुजाराम, के पांचों पुत्र पुनमाराम, बलवन्ताराम, व राकेश कुमार वल्द राजुराम, पालुदेवी पत्नी राजुराम, बुधाराम वल्द चैनाराम, नैनाराम वल्द चैनाराम, के नाम इन्द्राज कर अलग-अलग जमाबंदी की नकल प्रदान की गई, इस पर चैनाराम पुत्र सुजाराम व इनके पांचों पुत्रों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान की प्रशंसा की।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!