Home | cooperative | राज्य | संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा

NPIC 2022115105342 300x189
File Pic

नई दिल्ली I 15 जनवरी I संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। इसकी समय अवधि सरकार के कामकाज की ज़रूरतों पर निर्भर करेगी। पहली फरवरी को सरकार वित्‍त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेगी। राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक को संबोधित करेंगे। संसद का शीतकालीन सत्र निर्धारित समय से एक दिन पहले 22 दिसम्‍बर, 2021 को संपन्‍न हुआ था।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!