Home | cooperative | जयपुर | बृजेन्द्र राजोरिया ने संभाला राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी का पदभार

बृजेन्द्र राजोरिया ने संभाला राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी का पदभार

  • 19 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर बृजेन्द्र राजोरिया को बनाया राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण का निर्वाचन प्राधिकारी
02 770
Brijendra Rajoria took charge of Rajasthan State Cooperative Election Authority

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 3 जनवरी I सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव नारायणसिंह द्वारा 19 दिसंबर 2022 को जारी अधिसूचना के मुताबिक सहकारिता सेवा के अतिरिक्त रजिस्ट्रार (सी.स्केल) बृजेन्द्र राजोरिया को संजय माथुर के स्थान पर राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण का निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। जारी अधिसूचना अनुसार बृजेन्द्र राजोरिया की नियुक्ति राजस्थान राज्य सहकारी सोसायटी नियम 2003 के नियम 44 प्रावधान अंतर्गत गठित समिति की अभिशंषा के आधार पर राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण जयपुर के पद पर नियुक्ति के लिए, 19 दिसम्बर 2022 को अधिसूचना जारी की गई थी । श्री राजोरिया ने संजय माथुर के निर्वाचन प्राधिकारी पद से सेवानिवृत्ति के उपरांत सोमवार को इस पद पर कार्यभार गृहण किया। इस अवसर पर, अतिरिक्त रजिस्ट्रार आर.एस. चूंडावत, उप रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार शर्मा, सहायक रजिस्ट्रार राजीव थानवी सहित निर्वाचन प्राधिकरण में कार्यरत सहकारी निरीक्षक एवं अन्य स्टाफ ने बुके भेंट कर, नये निर्वाचन प्राधिकारी राजोरिया का स्वागत किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!