Home | cooperative | जयपुर | नवसृजित 57 पंचायत समितियों में ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालयों को मंजूरी

नवसृजित 57 पंचायत समितियों में ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालयों को मंजूरी

जयपुर, 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की 57 नवसृजित पंचायत समितियों में ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालयों के गठन एवं इनमें विभिन्न संवर्गों के 285 पदों के सृजन की मंजूरी दी है।
श्री गहलोत के इस निर्णय से इन पंचायत समितियों में देश एवं प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए आवश्यक सांख्यिकी सूचनाओं के संकलन, विश्लेषण एवं प्रकाशन का कार्य प्रभावी रूप से हो सकेगा। साथ ही, ग्राम स्तरीय विकेन्द्रीकृत योजनाएं तैयार करने एवं इनके क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय में सांख्यिकी अधिकारी, सांख्यिकी निरीक्षक, संगणक, कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के एक-एक पद के सृजन तथा सभी नवप्रस्तावित 57 ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय भवनों के निर्माण की स्वीकृति दी है।
अल्पसंख्यक वर्ग के नए छात्रावासों के लिए 13 पद सृजित
मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक वर्ग के 13 नए छात्रावासों (12 पुरूष एवं 1 महिला) में छात्रावास अधीक्षक का एक-एक पद सृजित करने की मंजूरी दी है। इन पदों में 12 पुरूष एवं एक महिला छात्रावास अधीक्षक का पद होगा। श्री गहलोत ने इन छात्रावासों के संचालन के लिए 517.17 लाख रूपए की वित्तीय मंजूरी भी दी है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!