Home | cooperative | राज्य | डूडसी सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भवरसिंह चौहान ने किया पदभार ग्रहण

डूडसी सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भवरसिंह चौहान ने किया पदभार ग्रहण

02 679 300x223

जालोर । डिजिटल डेस्क I 6 अक्टूबर I जिले के डूडसी ग्राम सेवा सहकारी समिति (Dudsi Village Service Cooperative Society) मुख्यालय पर गुरुवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष भंवरसिंह चौहान ने पूजा अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष भंवरसिंह चौहान का फूल मालाओं के साथ साफा पहनाकर स्वागत भी किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सहकारिता से जुड़ी योजनाओं में किसानों और गरीब तबके के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आपको बता दें कि भंवरसिंह चौहान पूर्व में आकोली सहकारी समिति में व्यवस्थापक पद पर सेवा भी दे चूके है। वही, समिति व्यवस्थापक महावीरसिंह ने बताया कि मीटिंग में किसान हितों पर भी चर्चा की गई।
पदभार कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष चन्दनसिंह राजपूत संचालक मण्डल सदस्य वनेसिंह राजपुत, जोराराम मीणा, एवन कंवर राजपुत, भगवतसिंह राजपुत, जनता कंवर राजपुत, भवंरलाल मेघवाल, अभयसिंह, किरणभानसिंह, भरतसिंह, उमसिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!