Home | cooperative | राज्य | 15 अगस्त तक केवाईसी नहीं करवाने पर नहीं मिलेगा सम्मान निधि का लाभ

15 अगस्त तक केवाईसी नहीं करवाने पर नहीं मिलेगा सम्मान निधि का लाभ

1002328 pm kisan... 300x171
Demo Pic

जालोर 10 अगस्त। जिले में 15 अगस्त तक किसानों द्वारा केवाईसी नहीं करवाने पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
सहकारी समितियाँ के उप रजिस्ट्रार एवं जिला नोडल अधिकारी (पीएम किसान) सुनील वीरभान ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 246683 किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन किये गये थे जिनमें से 146208 लाभार्थी कृषकों ने ही ई-केवाईसी अपडेट करवाई है जबकि योजना में 246683 लाख किसान लाभार्थी हैं।
उन्होंने बताया कि केवाईसी के अभाव में किसानों को आगामी दो हजार रूपए की किस्त का भुगतान नहीं किया जायेगा। शेष 100475 किसानों ने अपनी केवाईसी अभी तक अपडेट नहीं करवाई हैं। ऐसे में लाभार्थी कृषक 15 अगस्त, 2022 तक नजदीकी ई-मित्र पर जाकर अथवा स्वयं ही व्यक्तिगत रूप से किसान निधि पोर्टल पर जाकर केवाईसी कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!