Home बाड़मेर सहायक रजिस्ट्रार हरीराम पूनिया का स्थानांतरण हुआ निरस्त

सहायक रजिस्ट्रार हरीराम पूनिया का स्थानांतरण हुआ निरस्त

केन्द्रीय सहकारी बैंक में अधिषाशी अधिकारी के पद रहेंगे तैनात

बाड़मेर 14 अगस्त 2021 –केन्द्रीय सहकारी बैंक बाड़मेर में अधिशाषी अधिकारी के पद पर वर्ष 2017 से कार्यरत सहायक रजिस्ट्रार हरीराम पूनिया के स्थानांतरण के मामले में सरकार ने यू टर्न लिया है। अब तुरंत प्रभाव से सहायक रजिस्ट्रार हरीराम पूनिया का स्थानांतरण निरस्त कर दिया हैं ।
सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव नारायण सिंह ने 13 अगस्त को एक आदेश जारी कर बताया कि हरीराम पूनिया (सहायक रजिस्ट्रार) अधिशाषी अधिकारी केन्द्रीय सहकारी बैंक बाड़मेर का विभागीय समसंख्यक आदेश क्रमांक प.4(2) सह/2021 दिनांक 11 अगस्त 2021 द्वारा हरीराम पूनिया विशेष लेखा परिक्षक सहकारी समितियां बाड़मेर के पद पर किया गया स्थानांतरण/पदस्थापन आदेश तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाता हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!