Home बाड़मेर 31 मार्च तक फसली ऋण जमा करने पर मिलेगी ब्याज में छूट

31 मार्च तक फसली ऋण जमा करने पर मिलेगी ब्याज में छूट

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क । 22 मार्च । दी बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (CCB) के खरीफ 2024 में फसली ऋण लेने वाले किसानों को 31 मार्च तक ऋण जमा करवाना होगा। सीसीबी शाखा बाटाडू के ऋण पर्यवेक्षक (L.S.) शेराराम भाटिया ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण (ST Crop Loan) बांटा गया था। 31 मार्च तक किसान बिना ब्याज के ऋण जमा करवा सकते हैं। इसके बाद ब्याज समेत कर्ज चुकाना पड़ेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान समय पर राशि जमा करवाएं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!