Home बाड़मेर 27 को आयोजित होगी जिले के पैक्स व्यवस्थापकों की मीटिंग

27 को आयोजित होगी जिले के पैक्स व्यवस्थापकों की मीटिंग


बाड़मेर I डिजिटल डेस्क I 13 फरवरी । जिले में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक व सैल्समैनों के व्यवस्थापक यूनियन की काफी समय के बाद जिला स्तरीय मीटिंग व स्नेह मिलन समारोह का आयोजन 27 फरवरी को जसदेर धाम, बाड़मेर में होगा। व्यवस्थापक रायमलराम नेहरा की ओर से जारी किए गए मीटिंग एजेंडा में बताया गया है कि यूनियन को सुचारु रुप से चलाने के लिए कार्यकारिणी का गठन करने और जिलेभर की पैक्स में कार्यरत सहायक व्यवस्थापकों की स्क्रीनिंग करवाने सहित वर्षो से जिले में लम्बित व्यवस्थापकों की ऋण पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति के साथ-साथ ग्राम सेवा सहकारी समितियों को मिलने वाले ब्याज मार्जिन का समितियों व बैक स्तर पर मिलान करने तथा शाखावार समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी । नेहरा ने जिलेभर की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के सभी व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक एवं सैल्समैन को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!