Home बाड़मेर केंद्रीय सहकारी बैंक बाड़मेर के प्रबंध निदेशक को किया निलंबित

केंद्रीय सहकारी बैंक बाड़मेर के प्रबंध निदेशक को किया निलंबित

सार 

Barmer : केंद्रीय सहकारी बैंक बाड़मेर में प्रबंध निदेशक पद पर पदस्थ राज्य सहकारिता सेवा के उप रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी वासुदेव पालीवाल निलंबित.. वही निलंबन काल का मुख्यालय सहकारिता विभाग शासन सचिवालय रखा गया..

File Photo

विस्तार 

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 9 दिसम्बर | जिले में स्थित बाड़मेर केंद्रीय सहकारी बैंक (BCCB) के प्रबंध निदेशक (MD) वासुदेव पालीवाल को निलंबित किया गया है । इस ही आशय का आदेश सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव (Joint Secretary) प्रहलाद सहाय नागा की ओर से जारी हुआ है । जिसके मुताबिक वासुदेव पालीवाल के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1956 के नियम 16 के तहत विभागीय जांच विचाराधीन है । साथ ही, उन्हें अब नियम-13 के तहत निलंबित भी कर दिया गया है । वही इनका निलंबन काल में मुख्यालय सहकारिता विभाग शासन सचिवालय किया गया है ।

RSCB MD को कारण बताओ नोटिस जारी

बाड़मेर केंद्रीय सहकारी बैंक में गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना की शिकायत पर, विभाग द्वारा करवाई गई जांच रिपोर्ट में उल्लेखित बिन्दुओं की जानकारी होने के बावजूद राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) प्रबंध निदेशक (MD) द्वारा इसे नजर अंदाज किया गया । जिसके चलते अब सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव ने राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) प्रबंध निदेशक (MD) संजय पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिवस में स्पष्टीकरण मांगा है । साथ ही, आदेश में प्रबंध निदेशक के इस कृत्य को नियमों की अवहेलना बताकर उन्हें दायित्व के प्रति उदासीन माना है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!