Home बाड़मेर सहकारिता विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार ने किया बायतू भीमजी सहकारी समिति का निरीक्षण

सहकारिता विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार ने किया बायतू भीमजी सहकारी समिति का निरीक्षण

बाड़मेर 10 अगस्त 2021, सहकारिता विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार (मार्केटिंग) गोपाल कृष्ण एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक के अधिशाषी अधिकारी हरीराम पूनिया ने बायतू भीमजी ग्राम सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया । मुख्य कार्यकारी व्यवस्थापक दूदाराम चौधरी ने बताया की मंगलवार दोपहर बाद इन्होंने बायतू भीमजी ग्राम सेवा सहकारी द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। समिति में बेहतरीन सेवाओ के लिए व्यवस्थापक को धन्यवाद दिया ! इनके साथ ऋण पर्यवेक्षक (संविदा) पीथाराम चौधरी भी साथ थे। इस दौरान बायतू भोपजी के व्यवस्थापक हेमंत कुमार चौधरी, पूर्व प्रधानाचार्य धुड़ाराम माचरा, उम्मेदाराम माचरा, भोमाराम जाणी, बाबूलाल मेघवाल आदि ग्रामीण मौजूद थे।

 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!