Home बाड़मेर रबी फसल 2022-23 ओलावृष्टि में कृषि आदान अनुदान भुगतान के भौतिक सत्यापन के निर्देश

रबी फसल 2022-23 ओलावृष्टि में कृषि आदान अनुदान भुगतान के भौतिक सत्यापन के निर्देश

Demo Pic

बाड़मेर, 16 अगस्त। रबी फसल 2022-23 में फसल खराबे की कराई गई विशेष गिरदावरी व नियमित गिरदावरी की जिले से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर बाडमेर जिले के 1310 गावों में कृषकों की फसलों में ओलावृष्टि से 33 प्रतिशत या इससे अधिक खराबा होने के कारण उक्त गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है
अतिरिक्त जिला कलक्टर अंजुम ताहिर सम्मा ने उक्त संबंध में प्रभावित पात्र किसानों कृषि आदान अनुदान का वितरण नहीं किये जाने बाबत गंभीरता से लिया गया है।
उन्होंने सभी तहसीलदारों को रबी फसल 2023 में प्रभावित पात्र किसानों को 31 अगस्त तक आवश्यक रूप से कृषि आदान अनुदान का भुगतान करवाये जाने बाबत् प्रभावितों के डाटा 21 अगस्त तक डीएमआईएस पोर्टल पर पटवारियों से अपलोड करवाते हुए भौतिक सत्यापन कर OIC (RELIEF) पर प्रेषित करने के निर्देश दिए। ताकि प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर भुगतान की कार्यवाही की जा सके। उन्होंने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निस्पादन के निर्देश दिए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!