Home बाड़मेर वितीय साक्षरता की कार्यशाला का आयोजन

वितीय साक्षरता की कार्यशाला का आयोजन

बालोतरा- निकटवर्ती गुरूवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति साजियाली के कार्यक्षेत्र में संचालित समिति के पचपWhatsApp Image 2021 02 11 at 6.15.48 PM 1 300x225दरा में बाड़मेर सेन्ट्रल कॉ ऑपरेटिव बैंक द्वारा सहस्त्र योजना के अंतर्गत नाबार्ड के सहयोग से वितीय साक्षरता को लेकर कार्यशाला आयोजन के लिए सहकारी समिति शाखा स्तर पर मुख्य अतिथि उपप्रधान गोविन्दराम, केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा बालोतरा द्वितीय के शाखा प्रबन्धक मोहित सैनी, ऋण पर्यवेक्षक ठाकरसिंह, पचपदरा सरपंच पूजा राठौड़, मंडापुरा सरपंच डालाराम प्रजापत, पं. स. सदस्य धनराज खारवाल, समिति अध्यक्ष सुरेश नारायण खारवाल की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन हुआ। शाखा प्रबंधक सैनी ने केवाईसी व एटीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सेवानिवृत शाखा प्रबंधक कमलेश खारवाल ने बैंक इतिहास व अमानतों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ ऋण पर्यवेक्षक ठाकरसिंह ने विभिन्न प्रकार बीमा योजनाओं के बारे में वहीं समिति व्यवस्थापक नरपतसिंह ने कहा किसानों को समिति से मिलने वाले ऋण व बीमा संबधित दावों के निष्पादन कार्यवाही की जानकारी दी। साजियाली समिति अध्यक्ष सुरेश नारायण खारवाल ने पचपदरा में बैंक की शाखा व समिति खोलने विचार प्रस्तुत के साथ-साथ समिति कार्यक्षेत्र की ग्राम पंचायत पचपदरा व मंडापुरा से भी जमीन आवंटन की मांग की। बैंक अधिकारी देवाराम सामरिया व अध्यक्ष सुरेश नारायण ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान राजूराम भील व सेवानिवृत व्यवस्थापक गोरधनराम, समिति संचालक मण्डल सदस्य लूणसिंह खारवाल, कमलेश खारवाल कमला देवी रूपाराम सियाग केवलराम व पारसमल, दिनेश राठौड़ छगनराज जैसलसिंह खारवाल भैराराम डूडी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!