Home बाड़मेर 29 मार्च से पूर्व खरीफ ऋण का चुकारा कर किसान ब्याज मुक्त योजना का ले सकते हैं लाभ

29 मार्च से पूर्व खरीफ ऋण का चुकारा कर किसान ब्याज मुक्त योजना का ले सकते हैं लाभ

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क । 20 मार्च । जिले में केंद्रीय सहकारी बैंक की शिव शाखा अंतर्गत संचालित समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों के मार्फत वितरित अल्पकालीन फसली ऋणों का चुकारा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित हैं, जिसके चलते शिव शाखा कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक श्रवणसिंह राठौड़ ने समस्त ऋणों किसानों से 29 मार्च से पूर्व खरीफ ऋण 2024 का चुकारा करने की अपील कर, उन्होने बताया कि बैंक कलेण्डर अनुसार मार्च 2025 के अन्तिम दिनों में रविवार एवं इदुलफितर होने के कारण 30 मार्च 2025 एवं 31 मार्च 2025 को अवकाश होने के चलमे 29 मार्च तक वसूली जमा करने की अपील की है। साथ ही, बताया हैं कि 29 मार्च 2025 से पूर्व अल्पकालीन फसली ऋण जमा करवाकर किसान सदस्य ब्याज मुक्त योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, उसके उपरांत ऋण अवधिपार हो जाऐगा और किसान अवधिपार श्रेणी में वर्गीकृत है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!