Home बाड़मेर स्थानांतरण होने पर जागरीवाल को दी विदाई

स्थानांतरण होने पर जागरीवाल को दी विदाई

Farewell to Jagriwal on transfer

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 18 अगस्त I जो प्यार और सम्मान सभी ने दिया वह कभी नहीं भूल पाऊंगा। तबादला विभाग में एक प्रक्रिया है जिसका पालन सभी को करना होता है। यह बात केन्द्रीय सहकारी बैक के प्रबंधक जगदीशचंद्र जागरीवाल ने अपने विदाई समारोह में कही। केन्द्रीय सहकारी बैंक की धौरीमन्ना शाखा मे कार्यरत शाखा प्रबंधक जगदीशचंद्र जागरीवाल का स्थानांतरण बैक प्रधान कार्यालय में होने पर गुरुवार को शाखा परिसर में शाखा कार्यक्षेत्र की पैक्स सहकारी समितियो के व्यवस्थापको ने विदाई समारोह का आयोजन कर शाखा प्रबंधक जगदीशचंद्र जागरीवाल को पुष्पमाला व साफा पहनाकर विदाई दी। वहीं, विदाई समारोह के दौरान शाखा के कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक भागीरथराम विश्नोई ने कहा कि शासकीय सेवा में स्थानांतरण एक नैतिक प्रक्रिया है, जो भी अधिकारी जिस जगह तैनाती मिले उसे पूरी लगन के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि शासकीय दायित्वों का निर्वहन ढंग से करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक चेनाराम हुड्डा, खेताराम बेनीवाल, दीपाराम चौधरी,। गणेशाराम विश्नोई, लालाराम चौधरी, किशनाराम चौधरी, पदमाराम चौधरी, खेताराम चौधरी, रामजीवन विश्नोई, भुराराम विश्नोई, भगवानाराम विश्नोई सहित कई पैक्स व्यवस्थापक उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!