सार
Jaipur : बाड़मेर केंद्रीय सहकारी बैंक के अधिशाषी अधिकारी हरिराम पूनिया एपीओ, सुरेश चंद मीणा को दिया अधिशासी अधिकारी पद का अतिरिक्त कार्यभार

विस्तार
जयपुर । डिजिटल डेस्क | 12 मार्च | सहकारिता विभाग ने प्रशासनिक कारणों से बाड़मेर केंद्रीय सहकारी बैंक (BCCB) में अधिशाषी अधिकारी (EO) पद पर पदस्थ, राज्य सहकारिता सेवा (RCS) के उप रजिस्ट्रार (DR) स्तर के अधिकारी हरिराम पूनिया को एपीओ कर दिया हैं । इसके लिए सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव (joint secretary) प्रहलाद सहाय नागा द्वारा आदेश जारी किया गया हैं । जिसके अनुसार, बाड़मेर सीसीबी अधिशाषी अधिकारी हरिराम पूनिया को अग्रिम आदेशों तक ’पदस्थापन की प्रतीक्षा’ में रखा गया है। उन्हें इस अवधि के दौरान अपनी उपस्थिति सहकारिता विभाग के शासन सचिवालय, जयपुर में देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, विभाग ने बाड़मेर सीसीबी अधिशाषी अधिकारी पद का अतिरिक्त कार्यभार विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, बाड़मेर सुरेश चंद मीणा को सौंपा हैं ।


