Home बाड़मेर पैक्स की समस्याओं का निराकरण करने की मांग

पैक्स की समस्याओं का निराकरण करने की मांग

बाड़मेर । 5 दिसम्बर । डिजीटल डेस्क । जिले में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियां में विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर प्रबंध निदेशक दी बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक को सहकारी समितियां व्यवस्थापक यूनियन के सचिव भंवराराम चौधरी ने ज्ञापन सौंपा कर निराकरण की मांग करते हुए कहा हैं कि ऑनलाईन काटी गई हिस्सा राशी समितियों के बचत खातें में हस्तातंरण करने के साथ-साथ हिस्सा राशी की सूची देने, सरकार से ब्याज प्राप्त समितियों के खाते में निर्धारित अनुपात, फसल बीमा प्रीमियम सर्विस चार्ज कमिशन के भुगतान तातारिख समितियों के बचत खातें में जमा करनें, बकाया सहकार जीवन सुरक्षा क्लेम का निस्तारण करने, फसल बीमा कम्पनी से लौटाई गई फसल बीमा प्रीमियम की राशी अविलम्बन समिति सदस्यों के खातों में जमा करने की मांग की गई । इसके अलावा व्यवस्थापक यूनियन ने समिति सदस्यों को वितरित होने वाले ऋण की राशी में न्यूनतम/बढोतरी करने का निर्धारण समिति स्तर से करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन के माध्यम से कहा हैं कि अवधिपार रहने वाली राशी के लिए समिति किसी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होगी एवं समस्त जिम्मेदारी बैंक व सहकारिता विभाग की होगी । इस दौरान अशोक कुमार, रुपाराम, सुरेन्द्रसिंह, चेनाराम, प्रकाश सारण, पुखराज, हेमराज, मूलाराम आदि मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!