Home बाड़मेर सहकारी समितियां व्यवस्थापक यूनियन की बैठक कल

सहकारी समितियां व्यवस्थापक यूनियन की बैठक कल

File Photo

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 3 अक्टूबर | बाड़मेर एवं बालोतरा जिले में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत व्यवस्थापक एवं सहायक व्यवस्थापकों की जिला स्तरीय बैठक कल 11 बजे कृषि उपज मंडी शाखा के आगे आयोजित की जाएगी ।

 

सहकारी समितियां व्यवस्थापक यूनियन के जिला महासचिव भंवरा राम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनियन जिला अध्यक्ष रायमलराम नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!