Home बाड़मेर सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में ऋण स्वीकृति और वितरण पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में ऋण स्वीकृति और वितरण पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

File Photo

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 23 नवम्बर | राज्य में गोपालकों को राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना (GCC) के तहत एक लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार ने दो वर्ष पूर्व यह योजना बजट घोषणा के तहत लाई । इस योजना में गोपालक परिवारों को गाय/भैंस हेतु शैड, खेली निर्माण एवं चारा/बांटा सहित आवश्यक उपकरण खरीदने के लिये ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है । लेकिन अब बाड़मेर और बालोतरा जिले में इस योजना के तहत ऋण स्वीकृति और ऋण वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है । इसके लिए केंद्रीय सहकारी बैंक बाड़मेर के प्रबंध निदेशक वासुदेव पालीवाल ने आज एक आदेश जारी किया है । साथ ही, आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्यवाही अमल में लाने के भी निर्देश दिए है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!