Home बाड़मेर किसान की दुर्घटना में मौत के बाद सहकारी बैंक ने दिया 10 लाख बीमा क्लेम

किसान की दुर्घटना में मौत के बाद सहकारी बैंक ने दिया 10 लाख बीमा क्लेम

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 25 सितम्बर | जिले की गुड़ामालानी तहसील के रतनपुरा निवासी अमराराम की एक साल पहले सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी, किसान द्वारा रतनपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में प्रीमियम कटाया हुआ था, जिसके चलते सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए का चेक मृतक किसान की धर्मपत्नी मांगीदेवी को दी बाड़मेर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शाखा प्रबंधक गुड़ामालानी भीखाराम विश्नोई द्वारा सुपुर्द किया गया,

मृतक किसान की धर्मपत्नी मांगीदेवी को सौंपा गया 10 लाख का चेक

ऋण पर्यवेक्षक रायमलराम नेहरा ने बताया कि रतनपुरा निवासी अमराराम मेघवाल का निधन एक साल पहले सड़क दुघर्टना में हुआ, बुधवार को सहकार व्यक्तिगत दुघर्टना बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए क्लेम उनकी नॉमिनी को देने के पश्चात मांगी देवी द्वारा बैंक प्रबंधक और व्यवस्थापक का आभार व्यक्त किया गया, इस दौरान पंकज कुमार बैंकिंग सहायक, पीराराम सियाग, व्यवस्थापक देवीलाल, गोकलराम बटेर, प्रहलादराम, केसाराम मेघवाल आदि मौजूद रहे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!