Home बाड़मेर चंदाराम जयपाल ने ग्राम विकास अधिकारी पद का ग्रहण किया कार्यभार

चंदाराम जयपाल ने ग्राम विकास अधिकारी पद का ग्रहण किया कार्यभार

बाड़मेर । 19 नवम्बर । डिजीटल डेस्क । ग्राम विकास अधिकारी चंदाराम जयपाल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत गुड़ामालानी के ग्राम विकास अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री जयपाल ने कहा कि 17 दिसंबर को प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर होगा जिसमें ग्रामीण जन सरकार की महत्वकांक्षी योजना का लाभ जरूर ले । वहीं, उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत गुडामालानी के विकास कार्यों एवं आमजन के कार्यों को लेकर हमेशा तत्पर रहेंगे । उनके कार्यभार ग्रहण करने बाद ग्राम पंचायत के स्टाफ एवं ग्रामीणों ने उनका साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व सरपंच दिनेश पी शर्मा, भरत जैन, हुकमाराम गोयल, ग्राम रोजगार सहायक रघुदेव गौड़, पंचायत सहायक हिमांशु जोशी, थानाराम जाट, हीरालाल सोनी, आलम खान, शौकत खान, प्रवीण शर्मा व प्रकाश विश्नोई आदि रहे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!