Home बाड़मेर 31 तक सहकारी ऋण का चुकारा कर उठाए ब्याज अनुदान का लाभ

31 तक सहकारी ऋण का चुकारा कर उठाए ब्याज अनुदान का लाभ

File Photo

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 23 मार्च | जिले की रावतसर ग्राम सेवा सहकारी समिति (GSS) से जुड़े किसान 31 मार्च तक फसली सहकारी ऋण जमा करवाकर बिना ब्याज योजना का लाभ उठा सकते हैं। जीएसएस व्यवस्थापक राऊराम चौधरी ने बताया कि गत साल किसानों को खरीफ सीजन के दौरान फसली सहकारी ऋण वितरित किया गया था, जिसका 31 मार्च तक चुकारा करने वाले किसानों को ब्याज नहीं देना पड़ेगा। इसके बाद बकाया ऋण जमा करवाने पर पूरे साल का ब्याज सहित राशि भरनी पड़ेगी, और नियत तिथि तक सहकारी ऋण भुगतान नहीं करने पर खाता अवधिपार हो जाएगा, जिससे अवधिपार ब्याज सहित राशि वसूल की जाएगी । वही, इस साल 31 मार्च से पूर्व अपना बकाया ऋण या अवधिपार ऋण का चुकारा करने वाले किसानों की नई साख सीमा स्वीकृत की जाएगी ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!