Home बाड़मेर सहकारी समिति धनाऊ की वार्षिक आमसभा संपन्न

सहकारी समिति धनाऊ की वार्षिक आमसभा संपन्न

बाङमेर जिले के धनाऊ स्थित कस्बे मे बुधवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति की 56 वार्षिक आमसभा संपन्न हुई। आम सभा में समिति के कृषकों को पैक्स एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। समिति के मुख्य कार्यकारी व्यवस्थापक दौलाराम मंङा ने समिति सदस्यो के जमा राशी बकाया राशी के सत्यापन की जानकारी साझा कर आम सभा में गत वर्ष 2019 के वार्षिक साधारण सभा की कार्रवाई की पुष्टि की गई और वर्ष 2019-2020 का वार्षिक प्रतिवेदन और आय व्यय पत्रक, व्यापारिक पत्रक, लाभ हानि बताई। 2020-2021 का वार्षिक बजट पारित करना सहित अन्य विषय पर चर्चा की गई।

ग्राम सेवा सहकारी समिति धनाऊ की आमसभा में वार्षिक प्रतिवेदन की जानकारी देते समिति के मुख्य कार्यकारी व्यवस्थापक दौलाराम मंङा

इस दौरान समिति अध्यक्ष भेराराम बेनिवाल, पंचायत समिति सदस्य भोमाराम सारण, धनाऊ संरपच श्रीमति खेमीदेवी, श्रीरामवाला सरंपच वन्नाराम पोटलिया, धनाऊ समिति के पूर्व अध्यक्ष भेराराम मुढ, पुर्व संरपच रमजान खां, उप संरपच मालाराम मेघवाल, पारसमल सिघंवी, मांगीलाल बोहरा, मगाराम गोरा, रूखमणाराम पाबङा, धनाऊ समिति के सेवानिवृत व्यवस्थापक सादुलाराम सियोल, समिति के सहायक व्यवस्थापक गेनाराम चौधरी सहित कृषक, ग्रामीण और सदस्य मौजूद थे। आम -सभा में सभी किसानों को फसलों के लिए ऋण लेने संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया। समिति व्यवस्थापक मंङा ने बताया शासन की योजना के अनुसार फसली ऋण दिया जाता है। उस पर अल्पावधि समय अनुसार शुन्य प्रतिशत ब्याज लगता है। लेकिन समय पर ऋण नहीं चुकाते हैं तो संस्था को परेशान होती है। लेनदेन पर ब्याज बढ़ता है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!