Home बाड़मेर जीएसएस मौखाब के 11 संचालक मंडल सदस्य निर्विरोध चुने गए

जीएसएस मौखाब के 11 संचालक मंडल सदस्य निर्विरोध चुने गए

11 board members of gss maukhab were elected unopposed

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 25 नवम्बर I जिले की मौखाब ग्राम सेवा सहकारी समिति (Moukhab Village Service Cooperative Society) में शुक्रवार को संचालक मंडल के सदस्यों का निर्वाचन किया गया जिसमें बारह वार्डों में से ग्यारह वार्ड के सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वहीं, महिला आरक्षित वार्ड संख्या 11 में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। अब, पदाधिकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव आगामी 4 दिसंबर को किया जाएगा।
निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मीणा (Election Officer Rajesh Kumar Meena) ने बताया कि वार्ड संख्या एक से श्रीमति रम्भदेवी, दो से दुर्गाराम, तीन से मुकेश कुमार, चार से शकुर खां, पांच से तुलछाराम, छह से भुपेश कुमार, सात से छगनाराम, आठ से मानाराम, नौ से रेखाराम, दस से खेताराम, वार्ड संख्या बारह से अलाउदीन खां निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान नागदड़ा जीएसएस व्यवस्थापक श्रवणसिंह, काश्मीर व्यवस्थापक मुलाराम, समिति व्यवस्थापक चेनाराम चौधरी आदि मौजूद रहें ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!