Home | cooperative | राज्य | पीओएस स्टॉक अपडेट नहीं करने पर राशन डीलर का प्राधिकार पत्र निलंबित

पीओएस स्टॉक अपडेट नहीं करने पर राशन डीलर का प्राधिकार पत्र निलंबित

जालोर 12 मई। जिला रसद अधिकारी ने पीओएस स्टॉक अपडेट नहीं करने पर डाबली के राशन डीलर वीरमाराम पुत्र भीकाजी का प्राधिकार पत्र तुरन्त प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिला रसद अधिकारी लल्लूराम मीणा ने बताया कि खा़द्य विभाग के निर्देशानुसार उचित मूल्य दुकानदार को गेहूं/माल उचित मूल्य दुकान पर आपूर्ति होने के 48 घंटों के भीतर स्टॉक पीओएस में अपेडट करना अनिवार्य हैं। सायला तहसील के डाबली राशन डीलर वीरमाराम पुत्र भीकाजी द्वारा मई 2021 का स्टॉक समय पर सेण्ड ऑफ पीओएस नहीं करने पर प्राधिकार पत्र तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया गया है। उन्होंने समस्त राशन डीलरों को निर्देशित किया हैं कि वे गेहूँ आपूर्ति के 48 घंटों के भीतर स्टॉक पोस में अपडेट करना सुनिश्चित करें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!