जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली
राज्य सरकार द्वारा सांचौर को नया जिला बनाया गया है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के आमजन को अपने कार्यों के निस्तारण में सुविधा होगी, वहीं विकास की संभावनाएं भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जालोर जिले के ‘‘नरसाणा मॉडल’’ की राज्य भर में प्रशंसा हुई है।
