Home | cooperative | कोटा संभाग | बारां जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की वार्षिक आमसभा आयोजित

बारां जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की वार्षिक आमसभा आयोजित

सार

#Baran : बारां जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की वार्षिक आमसभा आयोजितकी प्रथम वार्षिक आम सभा प्रशासक एवं जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित

172968 HomePage e5859ac7 6e2f 4a77 8aaf d6a068e83f45

विस्तार

बारां, 10 दिसम्बर। बारां जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की प्रथम वार्षिक आम सभा प्रशासक एवं जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने आमसभा में संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में दुग्ध संघ लगभग 9000 लीटर दुग्ध संग्रह कर रहा है तथा संघ द्वारा पूरी पारदर्शिता से दुग्ध की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। गुणवत्ता जांच उपकरण समितियों को उपलब्ध करवाए गए है। आमसभा में आरसीडीएफ लिमिटेड जयपुर के प्रतिनिधि सुधांशु गुर्जर व उप रजिस्ट्रार प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। आम सभा में दुग्ध संघ से जुड़ी हुई दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के अध्यक्षों ने भाग लिया। आमसभा में प्रबंध संचालक द्वारा आम सभा के गत दो वर्ष के लेखा पुस्तकों का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा प्रशासक द्वारा आम सभा में उपस्थित संघ से जुड़े दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों को संघ की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गई।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!