Home | cooperative | जालोर | लोकसभा आम चुनाव में खड़े 12 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन

लोकसभा आम चुनाव में खड़े 12 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन

जालोर 8 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान जालोर संसदीय क्षेत्र (18) में खडे़ 12 अभ्यर्थियां को रिटर्निंग अधिकारी पूजा पार्थ द्वारा चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया।
रिटर्निंग अधिकारी पूजा पार्थ ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान जालोर संसदीय क्षेत्र (18) में चुनावी मैदान में खड़े 12 उम्मीदवारों का चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी के लुम्बाराम को कमल, इंडियन नेशनल काँग्रेस के वैभव गहलोत को हाथ, भारत आदिवासी पार्टी के ओटाराम को होंकी और बॉल, भीम ट्राइबल काँग्रेस के टीकमा राम भाटी को ड्रिल मशीन, इण्डियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के फोजाराम को हान्डी, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के मोतीलाल को केतली तथा निर्दलीय उम्मीदवार कालूराम मेघवाल को टेलीफोन, दलाराम को बल्लेबाज, दिनेश सिंह को बल्ला, देवाराम को कैमरा, रमेश कुमार भण्डारी को गैस का चूल्हा व शकुर को ऑटो-रिक्शा चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!