Home | राज्य | खरीफ 2020 में 1 करोड़ 68 लाख से अधिक की कृषि आदान अनुदान राशि स्वीकृत

खरीफ 2020 में 1 करोड़ 68 लाख से अधिक की कृषि आदान अनुदान राशि स्वीकृत

फसल खराबे से आहत कृषक को राहत

बाड़मेर, 22 जून। जिले के अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों गडरारोड़, रामसर, शिव एवं चौहटन में प्रभावित विभिन्न श्रेणी के 1482 कृषकों को अभाव संवत् 2077 (खरीफ-2020) में कुल 1 करोड़ 68 लाख 5 हजार दस रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि एसएमएफ कृषक श्रेणी में 50 से 75 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र रामसर के 165 कृषकों को 1220298 रूपये, गडरारोड़ के 30 कृषको 197681 रूपये, चौहटन के 10 कृषकों को 39168 रूपये एवं शिव के 284 कृषकों को 2173053 रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि एसएमएफ के अलावा कृषक श्रेणी में 33 से 50 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र गडरारोड़ में 41 कृषकों को 528740 रूपये तथा 50 से 75 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र शिव में 756 कृषकों को 10038738 रूपये, गडरारोड़ में 85 कृषकों को 1119892 रूपये, रामसर में 98 कृषकों को 1322880 रूपयें एवं चौहटन में 13 कृषकों को 164560 रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!