Home | cooperative | राज्य | फसल खराबे पर मुआवजे के तहत 126 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति  

फसल खराबे पर मुआवजे के तहत 126 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति  

crop 001 300x169
demo pic

बाड़मेर, 16 फरवरी। जिले की धोरीमना, बाड़मेर, समदडी, रामसर, गडरारोड, बायतु, गुडामालानी, नोखरा, पचपदरा एवं शिव तहसील क्षेत्रों के अभाव संवत 2078 के फसल खराबे से प्रभावित 119074 कृषकों को 1,26,70,16,280रूपये कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। 
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों के प्रभावित कृषकों को अभाव संवत् 2078 में कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने हेतु आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार फसल खराबे से प्रभावित 119074 कृषकों को 1,26,70,16,280रूपये कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। 
उन्होने बताया कि 33 से 50, 50 से 75 एवं 75 से 100 प्रतिशत फसल खराबा श्रेणी के धोरीमना, बाडमेर, समदडी, रामसर, गडरारोड, बायतु, गुडामालानी, नोखरा, समदडी, पचपदरा एवं शिव तहसील क्षेत्रों के 81152 अदर देन एसएमएफ कृषकों को 10,45,457,319 रूपये, तथा 33 से 50, 50 से 75 एवं 75 से 100 प्रतिशत फसल खराबा श्रेणी के धोरीमना, बाडमेर, समदडी, रामसर, गडरारोड, बायतु, गुडामालानी, नोखरा, समदडी, पचपदरा एवं शिव तहसील क्षेत्रों के 37922 एसएमएफ कृषकों को 221558961रूपये कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!