Home | cooperative | बाड़मेर | जीएसएस चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध चुने गए संचालक मंडल सदस्य

जीएसएस चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध चुने गए संचालक मंडल सदस्य

02 728 1 300x220
gss election process board members elected unopposed

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 24 नवम्बर I जिले में जीएसएस चुनाव प्रक्रिया के दूसरे फेज के पहले चरण में नागदड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति (Nagdada Village Service Cooperative Society) के संचालक मंडल सदस्यों का चुनाव निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुआ । निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मीणा (Election Officer Rajesh Kumar Meena) ने बताया कि नागदड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में चुनाव प्रक्रिया के दौरान संचालक मंडल सदस्य के तौर पर सामान्य वर्ग से गणेशनाथ, मुकनसिंह, वैणीसिंह, मगाराम, तेजाराम, खंगाराराम, उस्मान खां वही, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वर्ग से शिवलाल व अनुसूचित जनजाति वर्ग से दलाराम और महिला वर्ग से श्रीमति हीरुकंवर, श्रीमति कुन्ताकंवर एवं अऋणी सदस्य श्रेणी से उगमसिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए । समिति में पदाधिकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव 2 दिसबंर को सम्पन्न होगें। जिसमें चुने गए संचालक मण्डल सदस्य भाग लेगे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!