Home | cooperative | जालोर | निशुल्क नैत्र जांच शिविर 24 को

निशुल्क नैत्र जांच शिविर 24 को

maxresdefault 4 300x169

जालोर I डिजिटल डेस्क I 18 नवम्बर । जिले के श्री राजेंद्र सुरी जैन दादावाड़ी, जालोर नागरिक बैंक के पास 24 नवंबर को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे निशुल्क नैत्र जांच शिविर होगा।
लायंस क्लब सचिव अमन देवेंद्र मेहता ने बताया कि आदिनाथ फतेह ग्लोबल आई हॉस्पिटल, ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र एवं जिला अंधता निवारण समिति जालौर के सहयोग व विजय कुमार मोदी के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष लॉयन विजय मोदी ने बताया की में शिविर में अत्याधुनिक पद्धति से बिना टांके का ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण भी निशुल्क करने के साथ-साथ 60 वर्ष से अधिक गरीब, दिव्यांग मरीजों को कैंप में नजदीक नजर का चश्मा भी निशुल्क दिया जाएगा। साइट फर्स्ट अध्यक्ष लॉयन कालू राज मेहता ने बताया कि लायंस क्लब जालौर आंखों की जांच हेतु सदैव तत्पर रहा है एवं प्रति वर्ष 3 से 4 नेत्र जांच मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाकर के मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करता रहा है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!