Home | cooperative | जयपुर | प्रदेश के 11 जिलों की 53 सहकारी समितियों में बनेंगे गोदाम

प्रदेश के 11 जिलों की 53 सहकारी समितियों में बनेंगे गोदाम

slide1 wide 300x175
Godowns will be built in 53 cooperative societies of 11 districts of the state

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 17 नवम्बर I काश्तकारों को ग्राम स्तर पर रबी-खरीफ सीजन में ऋण वितरण व रियायती दर पर खाद्य बीज मुहैया करवाने वाली ग्राम सेवा सहकारी समितियों की भंडार व्यवस्था को विकसित करने के लिए 11 जिलों की 53 सहकारी समितियों पर गोदाम निर्माण करवाया जाएगा। जिसके लिए प्रत्येक सहकारी समिति पर 12 लाख रुपए की राशि खर्च होगी । जो, शत-प्रतिशत अनुदान के रुप में होगी । रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर ने सीसीबी प्रबंध निदेशक को इस योजना का नोडल अधिकारी बनाया है। वही, गोदाम निर्माण कार्य में पारदर्शिता बनाने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति के स्तर पर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो कि गोदाम निर्माण के लिये आवश्यक सामग्री के क्रय के लिए उत्तरदायी होगी। ऐसे में किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न के बराबर होगी। साथ ही संबंधित जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक एवं जिला इकाई उप रजिस्ट्रार की टीम द्वारा समय-समय पर निर्माण कार्य का पर्यवेक्षण भी किया जाएगा। जिससे अच्छी गुणवत्ता वाले गोदामों का निर्माण हो सकेगा।
जारी स्वीकृति के मुताबिक टोंक जिले की देवड़ावास, सींदड़ा, सुनारा, बाड़मेर जिले की गेहूं, झाक, आलमसर, आचाराणियों की ढाणी, झालावाड़ जिले की पचौला, बांसवाड़ा जिले की तलवाड़ा, चान्दरवाड़ा, खोडन, राठडियापाडा, टामटिया राठौड, सिरोही जिले की वरमाण, जोधपुर जिले की बाराखुर्द, बैरु, चामू, लोरडी पण्डितजी, बाप, जयपुर जिले की टोरड़ा, दांतिल, भैंसलाना, जवानपुरा, भाभरु, चिमनपुरा, माजूकोट, आकोदा, बीलवाड़ा, भीलवाड़ा जिले की बोरड़ा, गिरडिया, हुकुमपुरा, बिलिया, नई अरवड़, फुलियां खुर्द, ईटमारिया, परा, निम्बाहेडा कलां, कुण्डिया कलां, माताजी का खेड़ा, नागौर जिले की निमोद, चौलियास, पादुखुर्द श्रीगंगानगर जिले की दुल्लापुर कैरी, मोरजण्डखारी, चित्तौड़गढ जिले की बोराव, लसड़ावन, प्रतापगढ जिले की बरखेड़ा, हड़मतिया जागीर, ईटों का तालाब, जलोदिया केलुखेड़ा, गणेशपुरा, बसेड़ा, धोलापानी सहकारी समिति में 100 मैट्रिक टन के गोदाम निर्मित होंगे।
नियमानुसार कार्यालय भवन व गोदाम निर्माण के बाद भी अगर अनुदान राशि बच जाती हैं, तो समिति उससे चारदिवारी का निर्माण करवाएगी । इन समितियों में गोदाम निर्माण के लिए 12 लाख रुपए राशि का भुगतान तीन किस्तो में किया जाएगा और इन सहकारी समिति को 4 माह की समय अवधि में गोदाम निर्माण का कार्य पूरा करना होगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!