Home | cooperative | राज्य | बालोत बने सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक आहोर के अध्यक्ष

बालोत बने सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक आहोर के अध्यक्ष

02 726 300x220
Balot became the president of Cooperative Employees Union Block Ahore

जालोर । डिजिटल डेस्क I 16 नवम्बर I जिले की आहोर पश्चिम ग्राम सेवा सहकारी समिति में राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक आहोर की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। बैठक के दौरान ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार विमर्श करने के पश्चात चुनाव प्रभारी चंदनसिंह राठौड़ व चुनाव पर्यवेक्षक नरपत खां शेख की देख-रेख में आहोर ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव हुए। जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष खेतपाल सिंह बालोत व ब्लॉक उपाध्यक्ष नारायण मेघवाल को बनाया गया । वही, ब्लॉक कार्यकारिणी में भवंरु खां शेख को महामंत्री, सुरेन्द्र सिंह बालोत को कोषाध्यक्ष, तथा अजीतसिंह मंडलावत, किशनसिंह राठौड़, इकबाल खां खोकर, पुनाराम मीणा, अशोक कुमार मेघवाल, नारायण सुथार, जूझा राम देवासी को सदस्य बनाया गया । इस दौरान जालोर जिला अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत, नरेन्द्रसिंह बालोत, सांवल‌सिह बालोत, भेंरुसिंह कुंपावत, अरविन्दकुमार शर्मा, भागीरथ सिंह, मोरध्वजसिंह, सलीम खां आदि मौजुद रहें ।

WhatsApp Image 2022 11 16 at 17.18.17 300x136
हालांकि व्हाट्सएप ग्रुप पर आहौर ब्लॉक के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेशकुमार चौधरी, जिला इकाई कोषाध्यक्ष तेजसिंह राजपुरोहित, निम्बला व्यवस्थापक मालाराम, रामा व्यवस्थापक आदाराम, बावतरा व्यवस्थापक शैतानसिह के हस्ताक्षर युक्त पत्र व्हाट्सएप ग्रुप जालोर पैक्स युनियन पर आज प्रातःकालीन ही जिला कार्यकारिणी के नाम से शेयर करते हुए आहोर ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग करने के निर्णय को गलत बताते हुए आहोर ब्लॉक के पैक्स व्यवस्थापक युनियन के चुनाव मई 2021 में होने का जिक्र पत्र के माध्यम से करते हुए कहा कि जिला कार्यकारिणी के चुनाव 2017 में हुए जबकि ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव 18 माह पहले ही हुए है। पत्र के माध्यम से जिला कार्यकारिणी के चुनाव पहले करवाने के पश्चात ब्लॉक के चुनाव की मांग रखी गई ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!