Home | cooperative | राज्य | एनवीएसपी पोर्टल व वोटर हैल्पलाईन के माध्यम से किया जा सकेगा पंजीकरण

एनवीएसपी पोर्टल व वोटर हैल्पलाईन के माध्यम से किया जा सकेगा पंजीकरण

09 11 2022 voter 23193197 300x169

जालोर 10 नवम्बर। जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 9 नवम्बर, बुधवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2023 के संदर्भ में मतदाता सूचियां का प्रारूप प्रकाशन किया गया तथा 5 जनवरी, 2023 (गुरूवार) को अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2023 के संदर्भ में सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करने के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है जिसके तहत 9 नवम्बर को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया तथा 5 जनवरी, 2023 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक मतदाता सूचियों के संबंध में दावें एवं आपत्तियाँ प्राप्त की जायेगी। 12 एवं 26 नवम्बर को मतदाता सूचियों के संबंध में संबंधित भाग की प्रविष्ठियों का ग्राम सभा व वार्ड सभा एवं आवासीय वेलफेयर सोसयटी के साथ बैठक आयोजित कर उसका पठन किया जायेगा।  पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 13 नवम्बर व 17 नवम्बर को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान रहेगा जिसमें बीएलओ दावें एवं आपत्तियाँ प्राप्त करेंगे।  उन्होंने बताया कि प्रारूप प्रकाशन की तिथि के पश्चात् बीएलओ द्वारा वोटर हैल्पलाईन एप के माध्यम से आवेदन भरवाये जायेंगे। पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 17$ एवं 18-19 आयु वर्ग सहित सभी पात्र युवाओं का पंजीकरण किया जायेगा। 17$ आयु वर्ग के ऐसे मतदाता जो अर्हता तिथि 1 जनवरी, 1 अप्रेल, 1 जुलाई व 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उन सभी पात्र मतदाताओं से प्रारूप-6 में अग्रिम आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 17$ व 18$ आयु वर्ग के विद्यार्थियों सहित सभी पात्र युवाओं का एनवीएसपी पोर्टल व वोटर हैल्पलाईन एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करवाकर मतदाता सूचियों में पंजीकरण किया जायेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!