Home | राज्य | रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए साक्षात्कार 1 से 4 नवम्बर तक

रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए साक्षात्कार 1 से 4 नवम्बर तक

02 708 300x249

जालोर 31 अक्टूबर। जिले में सायला, जसवंतपुरा, चितलवाना, रानीवाड़ा व सांचैर तहसील के विभिन्न ग्रामों में रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए 1 से 4 नवम्बर, 2022 तक साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए 1 से 4 नवम्बर तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार 1 नवम्बर, मंगलवार को सायला तहसील के बावतरा, सांफाड़ा, रटूजा व खरल ग्राम के लिए प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं जसवंतपुरा तहसील के गजीपुरा, खाण्डादेवल, मणधर व पावली ग्राम के लिए दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक को जिला रसद कार्यालय जालोर में साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार 2 नवम्बर, बुधवार को चितलवाना तहसील के टांपी, हेमागुडा, सांगडवा, तैतरोल, चिमडावास, गिरधर धोरा, माधोपुरा, पादरडी, सुजानपुरा, सिपाहियों की ढाणी व मेलावास ग्राम के लिए प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक, 3 नवम्बर, गुरूवार को रानीवाड़ा तहसील के लाखावास, धानोल, मैत्रीवाड़ा, करवाड़ा, सांतरू व हिरपुरा ग्राम के लिए प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं सांचैर तहसील के चैरा व गुन्दाऊ ग्राम के लिए दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक तथा 4 नवम्बर, शुक्रवार को सांचैर तहसील के डांगरा, भादरूणा, भुवाना, दांता, अचलपुरा, कुडा, मेडाजागीर, बडसन व नेलिया ग्राम के लिए प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक उपखण्ड कार्यालय सांचैर में साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि उक्त तिथियों में संबंधित ग्रामों के लिए आवेदनकर्ता अपने मूल दस्तावेज सहित जिला रसद कार्यालय जालोर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!