Home | cooperative | राज्य |

सहकारिता मंत्री ने किया सहकार दीपोत्सव मेले का शुभारम्भ : सस्ती दरों पर मिलेंगे ग्रीन पटाखे एवं त्यौहारी सामग्री,

सहकारिता मंत्री ने किया सहकार दीपोत्सव मेले का शुभारम्भ : सस्ती दरों पर मिलेंगे ग्रीन पटाखे एवं त्यौहारी सामग्री,

जयपुर में 24 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा है मेला

02 691 300x227

जयपुर, 17 अक्टूबर। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को यहां भवानी सिंह रोड़ स्थित नवजीवन सहकारी बाजार में उपभोक्ता संघ के उपहार सहकार दीपोत्सव मेले का शुभारम्भ किया। यह मेला 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक प्रातः 11ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक आयोजित हो रहा है।
इस अवसर पर श्री आंजना ने कहा कि सहकारिता गुणवत्ता का प्रतीक है और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर ऎसे आयोजन किए जाते है ताकि लोगों कोगुणवतापूर्णवस्तुएं एवं सुविधाएं उचित मूल्य पर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संघ की अपनी एक विशेष साख है और जिलों के उपभोक्ता भण्डारों पर भी ऎसे मेले लगाए गए है ताकि सहकारिता के माध्यम से शुद्धता लोगों के घर तक पहुंच सके।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि मेले का मुख्य आकर्षण शिवकाशी (तमिलनाडू) के ग्रीन पटाखे हैं। जिन पर 50 से 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। श्री आंजना ने मेले में लगी सभी स्टॉल का अवलोकन किया उन्होंने पटाखों की स्टॉल पर पटाखों के मूल्य एवं उन पर दी जा रही छूट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मेले में एमएमटीसी के चांदी के सिक्के एवं चांदी के बर्तन उचित मूल्य पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।
श्री आंजना ने रजिस्ट्रार, सहकारिता श्री मुक्तानंद अग्रवाल से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली एवं मेले में सुरक्षा एवं अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए। रजिस्ट्रार सहकारिता श्री मुक्तानंद अग्रवाल ने मेले में खरीददारी करने आई महिलाओं और पुरूषों से उपहार दीपोत्सव मेले में उपलब्ध वस्तुओं व भावों की जानकारी लेते हुए ग्राहकों की संतुष्टि पर संतोष व्यक्त किया। रजिस्ट्रार ने कहा कि मेले के माध्यम से दीपावली सीजन पर उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
उपभोक्ता संघ, प्रबंध संचालक, श्री दिनेश शर्र्मा ने बताया कि उपहार दीपोत्सव मेलों में जयपुरवासियों के लिए खुले व गिफ्ट पैक में ग्रीन पटाखों, बर्तन, सजावटी फ्लावर, डिजाइनदार कैन्डल्स, बेडशीट्स के साथ ही पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सूखे मेवे के उपहार पैक, नमकीन, परिधान और हाउस होल्ड सामान भी उपलब्ध है।
इससे पहले सहकारिता मंत्री श्री उदय लाल आंजना, रजिस्ट्रार श्री मुक्तानंद अग्रवाल एवं चितौड़गढ़ डेयरी के अध्यक्ष श्री बद्रीलाल जाट ने मेला स्थल पर गणेश की प्रतिमा का माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर दीपोत्सव मेले का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री के विशिष्ट सहायक श्री आशीष शर्मा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार श्री राजीव लोचन, वित्तीय सलाहकार श्री सुरेश चंद, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (द्वितीय) श्री पी.पी. मांडोत, प्रबंध निदेशक एसएलडीबी श्री विजय शर्मा, प्रबंध निदेशक अपेक्स बैंक श्री बृजेन्द्र राजोरिया, प्रबंध निदेशक सीसीबी, जयपुर श्री मदन गुर्जर, संयुक्त रजिस्ट्रार (ऑडिट) श्री भंवर सिंह बाजिया, संयुक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन) श्रीमती सुरभि शर्मा, संयुक्त रजिस्ट्रार (आयोजना) श्रीमती सोनल माथुर सहित विभाग व उपभोक्ता संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!