Home | cooperative | राज्य | भीनमाल में प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केन्द्र का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन

भीनमाल में प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केन्द्र का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन

02 690 300x227

जालोर 17 अक्टूबर। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 600 प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केन्द्र का वर्चुअल उद्घाटन कर ‘‘एक राष्ट्र एक उर्वरक’’ परियोजना एवं ‘‘इंडियन एज’’ उर्वरक ई-पत्रिका का भी शुभारंभ किया गया। जालोर जिले के भीनमाल में श्रीराम फर्टिलाईजर्स एवं कोमेकल्स को आवंटित प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केन्द्र (पीएमकेएसके) का उद्घाटन श्री महादेव एग्रो एजेन्सी भीनमाल के निकट राज हॉस्पीटल स्थित विक्रय केन्द्र में हुआ।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सांसद देवजी पटेल ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र के मुख्य उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र (पीएमकेएसके) का मुख्य उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज, खाद, कीटनाशक एवं आधुनिक तकनीकी के यन्त्र आदि उपलब्ध करवाना है। इस केन्द्र पर मृदा, पानी व बीज का परीक्षण की सुविधा किसानों को निःशुल्क मुहैया करवायी जायेगी तथा समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण दिये जाने के साथ ही किसानों की कृषि संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया जायेगा।
इस अवसर पर कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. आर.बी.सिंह, भीनमाल एओ मनोहरलाल, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, पार्षद  महेन्द्र कुमार व प्रवीण कुमार तथा श्रीराम फर्टिलाइजर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के.सिंह, रीजनल मैनेजर चिमनलाल व दिवकार राय, एरिया मैनेजर पंकज गुप्ता, फील्ड एग्रोनामीस्ट विष्णु, प्रभान्त व कर्मवीर आदि उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!