Home जालोर जिले की 62 सहकारी समिति (जीएसएस) के 245 पदों पर होंगे चुनाव, 22516 सदस्य करेंगे मतदान

जिले की 62 सहकारी समिति (जीएसएस) के 245 पदों पर होंगे चुनाव, 22516 सदस्य करेंगे मतदान

File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क I 13 सितम्बर I जिले की निर्वाचन योग्य और निर्वाचन ड्यु 192 ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Village Service Co-operative Societies) में राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के आदेश अनुसार चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से ग्रामीण अंचलों में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। हालांकि इन चुनावों में राजनीतिक पार्टी नहीं होने से इसे वह रुप नहीं मिलता । लेकिन इसके बावजूद इन चुनावों को लेकर गांव में जीएसएस राजनीति का अखाड़ा बन गए हैं । जिला इकाई रिटर्निग अधिकारी एवं उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, जालोर (District Unit Returning Officer and Deputy Registrar, Co-operative Societies, Jalore) से मिली जानकारी के मुताबिक जालोर जिले में 198 जीएसएस है। जिन में से 192 समितियों की चुनाव प्रक्रिया को पांच चरणों में बांटा गया है । जिनमें से अब तक 192 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने पश्चात जिले की 62 जीएसएस में 245 वार्डो पर मतदान की प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो जाएगी ।
गौरतलब है कि राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण (State Co-operative Election Authority) द्वारा हर जीएसएस पर 12 वार्ड बनाने का निर्णय लिया गया है । जिसमें हर जीएसएस पर 12 सदस्य निर्वाचित होंगे । इसके बाद यही सदस्य अपने जीएसएस के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे ।

को-ऑपरेटिव चेयरमैन की पहली सीढ़ी है जीएसएस अध्यक्ष

को-ऑपरेटिव चेयरमैन बनने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को जीएसएस का सदस्य बनना होता है । नियमानुसार सबसे पहले जीएसएस संचालक मण्डल सदस्य, जिसके बाद जीएसएस अध्यक्ष तथा को-ऑपरेटिव सदस्य चुनाव होता है । इन सभी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद को-ऑपरेटिव चेयरमैन का चुनाव होता है । जिले में 26 अगस्त से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में क्रमशः प्रथम, द्वितिय, तृतीय चरण में 39 जीएसएस तथा चतुर्थ में 38, पंचम में 37 जीएसएस का चयन किया गया है । अब पहले चरण की मतदान प्रक्रिया 14 सितंबर से होगी ।

कोरम पूरा नहीं होने से इन समितियों में चुनाव स्थगित

जिले की किलवा, भुण्डवा, डबाल, खेतलवास ग्राम सेवा सहकारी समिति में संचालक मण्डल सदस्य के कोरम अभाव के चलते चुनाव स्थगित कर दिए है।

62 सहकारी समितियों के 245 वार्डो में होगा मतदान

जालोर जिले की 62 सहकारी समितियों में 245 वार्डो में संचालक मण्डल सदस्य पद के लिए चुनावी प्रक्रिया में 22 हजार 5 सौ 16 मतदाता भाग लेगे। जिसमें प्रथम चरण की 7 समितियों के 20 वार्डो में 874 मतदाता, द्वितिय चरण की 12 समितियों के 53 वार्डो में 6 हजार 2 सौ 69 मतदाता, तृतीय चरण की 14 समितियों के 46 वार्डो में 3 हजार 5 सौ 69 मतदाता , चतुर्थ चरण की 15 समितियों के 52 वार्डो में 3 हजार 8 सौ 97 मतदाता, वही अंतिम चरण की 14 समितियों के 74 वार्डो में 7 हजार 9 सौ 7 मतदाता संचालक मण्डल के सदस्यों के चुनाव में मतदान कर सदस्य का चुनाव करेगे ।

126 जीएसएस में निर्विरोध सम्पन्न हुए चुनाव

जिले में 26 अगस्त से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में 192 सहकारी समिति में संचालक मण्डल सदस्यों के चुनाव प्रक्रिया में प्रथम चरण की 39 जीएसएस में से 31, द्वितीय चरण की 39 में से 26, तृतीय चरण की 39 में से 24, चतुर्थ चरण की 38 में से 22, पंचम चरण की 37 में से 23 समितियों में संचालक मण्डल सदस्य का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ है। हालांकि इस बार जीएसएस चुनाव में 8 वीं पास और संतान का नियम लागू होने से कई सदस्यों द्वारा की गई तैयारियों के बावजूद नामांकन नहीं किया जा सका ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!