Home | cooperative | राज्य | कर्ज माफी का लाभ नहीं मिलने पर जीएसएस मे चुनाव बहिष्कार को लेकर दिया ज्ञापन

कर्ज माफी का लाभ नहीं मिलने पर जीएसएस मे चुनाव बहिष्कार को लेकर दिया ज्ञापन

WhatsApp Image 2022 09 03 at 18.49.19 300x135
File photo

जालोर । डिजिटल डेस्क I 3 सितम्बर I  जिले की धमाणा ग्राम सेवा सहकारी समिति (Dhamana Village Service Cooperative Society) से जुड़े किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ नहीं मिलने पर सुत्रो ने जालोर जिला कलक्टर व बैंक प्रशासक सीसीबी को राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के नाम ज्ञापन देकर धमाणा जीएसएस में संचालक मण्डल के चुनाव मे बहिष्कार की चेतावनी दी है। सुत्रो ने बताया कि धमाणा सहकारी समिति में प्रकाशन की गई मतदाता सूची सही नही होने, अभी तक किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ नहीं मिलने, प्रधान कार्यालय से स्वीकृत ऋण माफी की लिस्ट को तत्कालीन शाखा प्रबंधक स्तर से निरस्त होने का उल्लेख ज्ञापन मे करते हुए बताया कि धमाणा सहकारी समिति मे किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ नहीं मिलने की समस्या का समाधान करावने की मांग की है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!