Home राज्य राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास सहित राज्य के कई मंत्री व विधायक पहुंचे सुराणा

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास सहित राज्य के कई मंत्री व विधायक पहुंचे सुराणा

Rajasthan State Human Rights Commission Chairman Justice Gopalkrishna Vyas including many ministers and MLAs of the state reached Surana

जालोर 16 अगस्त। जिले में सायला क्षेत्र के सुराणा ग्राम में बालक इंद्र कुमार की मृत्यु हो जाने की घटना के संबंध में मंगलवार को शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाने एवं सांत्वना प्रकट करने राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास व रजिस्ट्रार शैलेन्द्र व्यास, अध्यक्ष व पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, प्रशासनिक सुधार और समन्वय, सांख्यिकी एवं नीति निर्धारण प्रकोष्ठ मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, ओबीसी वित्त एवं विकास कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पवन गोदारा, वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष रामसिंह राव, जैसलमेर विधायक रुपाराम धनदै, अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी व भूराराम सीरवी ने सुराणा पहुंच परिवार जन से मुलाकात कर बालक इंद्र कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास ने बालक इन्द्र कुमार के परिवारजनों को न्याय एवं हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कहते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इस दौरान आयोग के रजिस्ट्रार शैलेन्द्र व्यास साथ रहे।
इसी प्रकार अध्यक्ष व पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, प्रशासनिक सुधार और समन्वय, सांख्यिकी एवं नीति निर्धारण प्रकोष्ठ मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री पुखराज पाराशर, ओबीसी वित्त एवं विकास कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पवन गोदारा, वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष रामसिंह राव, जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदै, अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी व भूराराम सीरवी ने बालक के परिजनों से बात करते हुए दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने एवं पीडित परिवार के साथ हर परिस्थिति में साथ खडे़ रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा परिवारजनों की मांगों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपए तथा अनुसूचित जाति कल्याण मद से 4 लाख 12 हजार 500 रूपए की सहायता सहित कुल 9 लाख 12 हजार 500 रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है और त्वरित कार्यवाही के लिए ‘केस ऑफिसर स्कीम’ में प्रकरण का अनुसंधान किया जा रहा है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!