Home | cooperative | जयपुर | सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं

सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं

02 165 e1660145009780 272x300
State President of Rajasthan Cooperative Employees Union Nandlal Vaishnav – File Photo 

जयपुर/भीलवाड़ा । डिजिटल डेस्क I 10 अगस्त I राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदलाल वैष्णव ने स्नेह व परस्पर प्रेम के पावन पर्व, रक्षा बंधन (11 अगस्त) के अवसर पर समस्त सहकारिता आत्मीयक कर्णधारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्वों का हमारे सामाजिक जीवन में काफी महत्व है। रक्षा बंधन का यह पावन पर्व, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। श्री वैष्णव ने कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व, जहां एक ओर हमारे संबंधो की डोर को मजबूत बनाता है, वहीं दूसरी ओर पारस्परिक स्नेह-संबंधों में भी नई मिठास घोलता हैं। रक्षा बंधन का यह पर्व भाई-बहनों के आत्मीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व के शुभ अवसर पर मैं आप सभी सहकारिता आत्मीयजनो की समृद्धि, प्रगति, खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!